Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

love-shayari Latest Love Shayari in Hindi, True Love Status, Best Love Sms

love-shayari Web results Latest Love Shayari in Hindi, True Love Status, Best Love Sms

अब ये राह हमनें जरा,हटके चुनी है।
तेरी तरफ जाती जो डटके चुनी है।।

तुमको देखा और इन आँखों ने तुम्हें ही।
देर नही की केवल एक झटके चुनी है।।

पीने की नई-नई लत अब देखो हमारी।
होठों से तेरे ही हमने तो सटके चुनी है।।

ख्वाहिश तुझे पाने की जो अब हमारी।
पतंग की तरह यूँ हमने कटके चुनी है।।

सिलसिले तेरी चाहत के सुनो हमसे केवल।
किस्से तमाम इश्क के ही रटके चुनी है।।

लेखक ~ आनंद पाण्डेय"केवल"

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥

अब ये राह हमनें जरा,हटके चुनी है।
तेरी तरफ जाती जो डटके चुनी है।।

तुमको देखा और इन आँखों ने तुम्हें ही।
देर नही की केवल एक झटके चुनी है।।

पीने की नई-नई लत अब देखो हमारी।
होठों से तेरे ही हमने तो सटके चुनी है।।

ख्वाहिश तुझे पाने की जो अब हमारी।
पतंग की तरह यूँ हमने कटके चुनी है।।

सिलसिले तेरी चाहत के सुनो हमसे केवल।
किस्से तमाम इश्क के ही रटके चुनी है।।

लेखक ~ आनंद पाण्डेय"केवल"

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥

आ न पायें वो अबतक,
जिसका मैं इंतजार किये बैठी हूँ,
हर कोई आता है दरवाजे पर रोज,
पर वो नहीं आते जिनकी, 
दस्तक का मैं इंतजार किये बैठी हूँ ||

स्वरचित वर्षा सोनी दमोह मध्य प्रदेश...


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
आज के इन्सान के कैसे है संस्कार देखो,
ख़ुद ही ख़ुद को कर रहा है मिस्मार देखो।

जिसने जनम दे पालपोस कर बड़ा किया,
बेटा माँ बाप को कर रहा है लाचार देखो।

बहु को बेटी समझ कर जो लायी थी घर,
माँ बाप पर करवाती है अत्याचार देखो।

कैसी है तेरी ख़ुदाई, कैसा है तेरा इंसाफ,
कर रहा बेघर माँ बाप को गुनाहगार देखो।

यह कैसी इन्सानियत कैसे है यह संस्कार,
फ़क़ीरा बूढ़े माँ बाप के गीले अब्सार देखो।

लेखक ~ ✍🏼"पागल फ़क़ीरा"✍🏼

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥

बाबूजी को समर्पित,,,,

साथ तेरा अगर नहीं मिलता,
गांव में आज घर नही मिलता।।

सोच तुमने लिया तभी वरना,
छांव देता शजर नही मिलता ।।

शहर में सुख तलाश कर देखा,
सुख सुना है इधर नही मिलता ।।

शहर से बस यही शिकायत है
कोई दिल से बशर नहीं मिलता।।

खून बहता गया पसीना बन,
यूँ खुशी का नगर नही मिलता ।।

गाँव छोड़ा था बस इसी खातिर
काम सबको उधर नही मिलता ।।

लेखक ~ आनंद पाण्डेय "केवल"

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥

कहते है लड़की लक्ष्मी का रूप होती है

            100% सच बात है
इस बात पर अगर किसी को यकीन ना हो तो

तो किसी से सच्ची मोहोब्बत करके देखो
अगर वो लड़की आपको खुशियो से मालामाल न करदे तो कहना।।

Post a Comment

0 Comments